Vastu Tips-
गलत दिशा में सिर रखकर सोने से आयु होती है कम जानिए कौन सी दिशा में रखें सर- Guru Manish Sai
नींद अच्छे से हो तो बीमारियां बिल्कुल नहीं लगती है। सोते समय हमें वास्तु नियम याद रखने चाहिए यह अच्छी नींद ही नहीं स्वास्थ्य के हिसाब से भी अच्छे माने जाते हैं। नींद लेना, सोना या आराम करना सेहत और शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। पर कम ही लोग जानते हैं कि सोते समय भी हमें वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए वरना जिंदगी में हमेशा परेशानियां बनी रहती हैं।
विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं वास्तु गुरु मनीष साईं जी के अनुसार सोना और आराम करना हमारी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा है। पर आप अगर यूं ही कहीं भी सो जाते हैं तो सतर्क हो जाएं। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार हमेशा पूर्व व दक्षिण की तरफ सिर करके सोना चाहिए। उत्तर या पश्चिम की तरफ सिर करके नहीं सोना चाहिए। यह शुभ नहीं माना जाता है। सोने के लिए भी कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करने से हमारी सेहत तंदुरुस्त तथा निरोगी रहती है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि सोते समय किन वास्तु नियमों को याद रखना चाहिए।
◾ गुरु मनीष साईं जी के अनुसार जानिए क्या है सोते समय वास्तु नियम-
▪️ कभी भी दक्षिण दिशा की ओर सोते समय अपने पैर ना रखें। दक्षिण की तरफ सिर करके सोने से आयु की वृद्धि होती है।
▪️दिन में नहीं सोना चाहिए, दिन में सोने से रोग उत्पन्न होते हैं। सुश्रुत संहिता के अनुसार सभी ऋतुओं में दिन में सोना निषिद्ध है, परन्तु ग्रीष्म ऋतु में दिन में सोना निषिद्ध नहीं है।
▪️पूर्व की तरफ सिर करके सोने से बुद्धि प्राप्त होती है।
पश्चिम की तरफ सिर करके सोने से मानसिक विकार प्राप्त होते है।
▪️उत्तर की तरफ सिर करके सोने से हानि होती है तथा आयु क्षीण होती है।
▪️सोने से पहले ललाट से तिलक और सिर से पुष्प का त्याग कर देना चाहिए।
▪️बांस या पलाश की लकड़ी से बने पलंग पर नहीं सोना चाहिए एवं सिर को नीचे लटका कर नहीं सोना चाहिए।
▪️ सोते समय इस बात का ध्यान रखें दवाइयां और कोई चिकित्सा उपकरण आप के सिरहाने बिल्कुल नहीं होना चाहिए। सिरहाने से कुछ दूरी पर आप रख सकते हैं।
▪️ सोते समय इस बात का ध्यान रखें मोबाइल और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सिरहाने बिल्कुल ना रखें कुछ दूरी पर रखें।
▪️ सोते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपके सर के ऊपर कोई भी लॉफ्ट या कालम तथा भारी बोझ नहीं होना चाहिए।
▪️ सोते समय सिरहाने पर तांबे के लोटे में जल भरकर रखने से लाभ होता है।
Vastu Tips- गलत दिशा में सिर रखकर सोने से आयु होती है कम जानिए कौन सी दिशा में रखें सर- Guru Manish Sai
